फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ओएलएक्स पर सस्ती गाडिय़ां दिखाकर स्कार्पियो व 3 लाख लूटे

ओएलएक्स पर सस्ती गाडिय़ां दिखाकर स्कार्पियो व 3 लाख लूटे

Sun, 24 Jun 2018 07:20 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर सस्ती गाडिय़ां दिखाकर स्कार्पियो व 3 लाख लूटे
ओएलएक्स पर झांसा देकर बुलाया, कार व 3 लाख लूटे
विज्ञापन

-पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
सोहना। क्राइम ब्रांच पुलिस ने लक्जरी गाड़ियों के विज्ञापन दिखाकर लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को सोहना बस अड्डा व चुंगी नंबर एक से गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से लूटी गई स्कॉर्पियो कार, 20 हजार की नकदी, देसी कट्टा व दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

बदमाशों ने 29 मई को हैदराबाद से आए दो युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी व 3 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। उन्होंने युवकों को ओएलएक्स पर कथित सस्ती गाड़ियां दिखाकर धोखे से सोहना बुलाया था। इसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के गांव पाली निवासी साबिर व गांव भोपालगढ़ राजस्थान निवासी मोनू के रूप में हुई है। गैंग का एक अन्य बदमाश उमर फरार है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई कमल ने कहा कि जल्द फरार बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed