{"_id":"5bfbd90bbdec224166059839","slug":"51543231755-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी मेडिकल की छात्रा से दोस्त ने होटल में किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएससी मेडिकल की छात्रा से दोस्त ने होटल में किया दुष्कर्म
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल की छात्रा ने दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
गुरुग्राम। बात करने के बहाने घर से छात्रा को बुलवाकर दोस्त ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी ने छात्रा को पहले रेस्तरां में बुलवाया फिर कैब बुक कर उसे बात करने के नाम पर एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने महिला थाना सेक्टर-51 थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी महिला निरीक्षक कांता देवी ने बताया थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती ने शिकायत में कहा कि वह बीएससी मेडिकल की छात्रा है। उसकी दोस्ती करीब 2 महीने पहले मूलरूप से मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी राहुल से हुई थी। 18 नवंबर को उसे राहुल का फोन आया जिसने उसे 19 नवंबर को बादशाहपुर के एक रेस्तरां में बात करने के लिए बुलवाया। आरोप है कि जब पीड़िता रेस्तरां में पहुंची तो राहुल ने कैब बुक की और बात करने के लिए उसे सेक्टर-45 स्थित एक होटल के रूम में ले गया। यहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।