{"_id":"5cc73915bdec2207315b4a40","slug":"41556560149-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों को बोरी में भरकर पीटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुतों को बोरी में भरकर पीटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्तों को बोरी में भरकर पीटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उप्पल साउथ एंड सोसायटी में कुत्तों से बोरी में बंद कर डंडे से पीटने के मामले में सेक्टर- 50 थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी तरुण अरोड़ा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शाहिद अहमद ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई है।
पुलिस के मुताबिक, 1 अप्रैल को एक व्यक्ति ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड की थी जिसमें उप्पल साउथ एंड सोसाइटी में कुत्तों को प्लास्टिक बोरी में भरकर पीटा जा रहा था और उसे बाइक पर ले जाया जा रहा था। 3 अप्रैल तक सोसाइटी से 11 कुत्ते गायब हो गए। इस पर पशु प्रेमी चेतना जोशी ने सेक्टर-50 थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस को वीडियो मिली थी जिसमें कुत्ते को बोरी में भरकर पीटा जा रहा है और बाइक पर ले जाया जा रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया था कि युवकों को कुत्तों को पकड़ने के लिए सोसाइटी निवासी तरुण अरोड़ा ने बुलवाया था। तब से पुलिस मुख्य आरोपी तरुण को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एनजीओ के हस्तक्षेप के बाद वापस आ गए थे 8 कुत्ते
पशु प्रेमी चेतना जोशी ने बताया कि जब मामला थाने तक पहुंचा तो आरोपी भी हरकत में आ गए थे। स्वयं को बचाने के लिए आरोपी 1-1 कर कुत्ते वापस छोड़ने लगे। उठाए गए 11 कुत्तों में से 8 कुत्ते तीन दिन में ही वापस आ गए थे, लेकिन अब तक तीन कुत्ते गायब हैं।