फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   पुलिसकर्मी बनकर ठगे महिला से गहने

पुलिसकर्मी बनकर ठगे महिला से गहने

Thu, 02 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बनकर ठगे महिला से गहने
पुलिसकर्मी बन महिला से ठगे गहने
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-5 निवासी महिला से कथित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के बहाने गहने ठग लिए। सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में मेवा देवी ने कहा कि वह बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे घर से बाहर पैदल जा रही थी। इस दौरान कुछ युवक बाइक पर पास में ही मौजूद थे। युवकों ने उन्हें रोका और स्वयं को पुलिसकर्मी बताया। इस पर उन्होंने महिला के साथ आए दिन हो रही स्नेचिंग की वारदातों का डर दिखाते हुए उन्हें गहने एक पेपर में लपेटकर बैग में रखने को कहा। इस पर महिला ने अपने गहने उतारकर उनके द्वारा दिए गए पेपर में रखे। आरोपियों के जाने के बाद जब महिला ने पेपर को खोल कर देखा तो उसमें असली गहनों की बजाय कांच की चूड़ियां थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो



ट्रैफिक पुलिस के साथ चालक ने की अभद्रता
गुरुग्राम। सेक्टर-43 स्थित केआईटी चौक पर एक तेज रफ्तार कार को रुकवाना उप निरीक्षक को भारी पड़ा। चालक ने उप निरीक्षक के साथ अभद्रता की। सुशांत लोक थाना पुलिस को दी शिकायत में उप निरीक्षक परमानंद ने कहा कि वह केआईटी चौक पर मौजूद थे। इस पर दौरान तेज रफ्तार एक कार आ रही थी, जिसे उन्होंने रुकवाया। जब उन्होंने गाड़ी का चालान करने के लिए कागजात मांगे तो आरोपी चालक ने उसके कागजात नहीं दिए। बल्कि उल्टा ही पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगा। आरोपी ने पुलिस के हाथ में मौजूद मशीन को भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान फरीदाबाद निवासी अनुराग झा के रूप में हुई जो डीएलएफ फेस-1 में रहता है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed