फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नकली पुलिसकर्मी बन अफगानी युवकों ने इराकी मरीज से डॉलर चोरी किए

नकली पुलिसकर्मी बन अफगानी युवकों ने इराकी मरीज से डॉलर चोरी किए

Fri, 09 Nov 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 09 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नकली पुलिसकर्मी बन अफगानी युवकों ने इराकी मरीज से डॉलर चोरी किए
demo

गुरुग्राम। मेदांता अस्पताल में कैंसर का इलाज कराने आए इराकी नागरिक से चार अफगानी बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर एक हजार डॉलर लूट लिए। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाशों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इराकी नागरिक हुसैन आमीर 19 अक्तूबर को कैंसर के इलाज के लिए साथी के साथ गुरुग्राम आया था। 21 अक्तूबर को मेदांता में हुसैन की रेडियोथैरेपी होनी थी। वह मेदांता के सामने स्थित एक होटल में रुका हुआ था।
विज्ञापन


20 अक्तूबर को वह होटल से निकलकर बाहर आया। तभी एक कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें चार युवक सवार थे। वह कुछ समझ पाता उससे पहले युवकों ने उसे घेरते हुए खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोपियों ने मरीज पर दबाव बनाने के लिए उसे अफीम तस्कर बताया और उसका बैग जांचने लगे। उसके बैग में रखे 1000 डॉलर निकाले और अपनी जेब में रखकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई लेकिन भाषा समझ में न आने की वजह से कोई उसकी बात समझ नहीं पाया। पुलिस ने भी द्विभाषिया की मदद से आरोपी की शिकायत लेते हुए जांच शुरू की। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली पुलिस ने दो अफगानी युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुरुग्राम में एक इराकी युवक के एक हजार डॉलर लूटे थे, जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने इराकी नागरिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed