{"_id":"5b7aa73342c7924675342392","slug":"21534764851-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी मॉडल के मारपीट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी मॉडल के मारपीट का मामला
Updated Mon, 20 Aug 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में बदसलूकी करने वाले विदेशी मॉडल को जमानत
गुरुग्राम। नशे में धुत होकर हंगामा करने व महिला से मारपीट करने वाले यूरोपीय देश एस्टोनिया के मॉडल वलादीसलेव शोबोलेव को शनिवार को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जमानत मिल गई। आरोपी जुलाई में गुरुग्राम एक विज्ञापन कंपनी के साथ करार के तहत आया था और डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में किराए पर रह रहा था।
सहायक पुलिस आयुक्त अपराध शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी को एहतियातन कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया था। कार्रवाई के संदर्भ में दूतावास को भी सूचना भेज दी गई है। रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक शराब के नशे में धुत होकर वहां मौजूद लोगों से बदसलूकी कर रहा है। उसने एक महिला को थप्पड़ भी मारा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला के साथ मारपीट मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।