{"_id":"5b5da9ef4f1c1b54208b5d77","slug":"21532865007-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब में बैठाकर अहमदाबाद के एसोसिएट मैनेजर से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैब में बैठाकर अहमदाबाद के एसोसिएट मैनेजर से लूटपाट
Updated Sun, 29 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में अहमदाबाद के एसोसिएट मैनेजर से लूटपाट
गुरुग्राम। इफ्को चौक पर बस से उतरे अहमदाबाद के एसोसिएट मैनेजर को कैब ड्राइवर ने साथियों संग बंधक बनाकर उस वक्त लूट लिया, जब वह महज 1 किलोमीटर आगे स्थित मेट्रो स्टेशन जाने के लिए एक कार में सवार हुए थे। आरोप है कि आरोपियों ने उससे एटीएम कार्ड छीनकर उसका पिन नंबर पूछा और बैंक खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए। उनका मोबाइल, अंगूठी सहित अन्य सामान छीन लिया और बाद नेशनल हाईवे-8 पर उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मधुबनी बिहार निवासी काशीनाथ झा ने सेक्टर-18 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 साल से खानपुर दिल्ली में रहता है और एजुकेशनल इंटीटेटिवस कंपनी अहमदाबाद में एसोसिएट मैनेजर है। वह कंपनी के कार्यों से अलग-अलग राज्यों में आता-जाता रहता है। 27 जुलाई को वह डूंगरपुर राजस्थान में जिला शिक्षा अधिकारी के साथ मीटिंग कर निजी बस से उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। 28 जुलाई की सुबह वह इफ्को चौक फ्लाईओवर के पास उतरा। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई जिसने मेट्रो स्टेशन जाने के लिए आवाज लगाई। इस पर वह गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी में पहले से 4 लोग बैठे थे। गाड़ी चलते ही आरोपियों ने उसे काबू कर लिया और उसका एटीएम कार्ड व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उससे मारपीट कर एटीएम का पिन नंबर पूछ लिया। बाद में दो अन्य एटीएम के जरिए उसके बैंक खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए। उसकी सोने की अंगूठी उतरवाई और अन्य कीमती सामान लेकर हाईवे पर उतारकर फरार हो गए।