{"_id":"5b1fb8164f1c1bda6e8b79a1","slug":"201528805398-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने महिला को सम्मोहित कर ठगे गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता पूछने के बहाने महिला को सम्मोहित कर ठगे गहने
Updated Tue, 12 Jun 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को सम्मोहित कर गहने उतारे
गुरुग्राम। दिल्ली से अपने भाई को मिलने गुरुग्राम आई एक महिला को दो अज्ञात युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने सम्मोहित किया और उसके गहने उतारकर ले गए। महिला ने शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जीटीबी इंक्लेव दिल्ली निवासी किरण भाई से मिलने 8 जून को गुरुग्राम आई थी। रात करीब 9 बजे वह सामान खरीदने के लिए सदर बाजार गई थी। श्याम स्वीट्स के पास सामान खरीदने के वक्त दो युवक उससे दिल्ली के धौलाकुआं जाने का रास्ता पूछने लगे और उसे सम्मोहित कर भूतेश्वर मंदिर के पास ले गए, जहां उसके गहने उतरवा लिए। इसके बाद फरार हो गए। महिला को होश आया तो उसने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने कंगन, अंगूठी सहित अन्य गहने ठग लिए हैं। सदर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। दोनों युवकों की उम्र करीब 20 साल है।