फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   हथियार के बल पर परचून की दुकान पर लूट

हथियार के बल पर परचून की दुकान पर लूट

Sun, 15 Apr 2018 11:19 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
हथियार के बल पर परचून की दुकान पर लूट
हथियार के बल पर परचून की दुकान पर लूट
विज्ञापन

क्रॉसर...
- आरोपी ने की हवाई फायरिंग
- शोर मचाने पर लोगों ने मौके पर दबोच कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर में परचून की दुकान पर हथियारबंद बदमाश ने दुकानदार से नकदी लूट ली। दुकानदार ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने हवाई फायर कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रेमचंद ने शिकायत में कहा कि उसने घर के बाहर परचून की दुकान बनाई हुई है। शनिवार को करीब 10 बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक युवक आया जिसके हाथ में पिस्तौल थी। युवक ने उस पर हथियार तानते हुए उसके गल्ले में रखे रुपये निकाल लिए। रुपये लूटने के बाद जब आरोपी भागने लगा तो प्रेमचंद ने शोर मचा दिया जिस पर प्रेमचंद का भतीजा दर्शन आ गया जिसने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दी। इस पर उसने भी शोर मचा दिया और लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया। फायरिंग करने से गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान नया गांव भोंडसी निवासी रविन्द्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा, तीन रौंद व दुकानदार से छीने हुए रुपये भी बरामद किए। बादशाहपुर थाना पुलिस का कहना है कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन है। इसकी अस्पताल से छुट्टी होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed