{"_id":"5bef0407bdec2269724a888f","slug":"171542390791-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी एयरलाइंस कंपनी की सिक्योरिटी कर्मी ने पंखे से लटककर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी एयरलाइंस कंपनी की सिक्योरिटी कर्मी ने पंखे से लटककर की खुदकुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के सुशांत लोक ए-ब्लॉक स्थित निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को निजी एयरलाइंस कंपनी में सिक्योरिटी विभाग में तैनात एक महिला कर्मी ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को मृतका के परिजनों के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
मूलरूप से असम के गुवाहाटी निवासी मौसमी गौतम (35) एक निजी विमानन कंपनी में सिक्योरिटी विभाग में तैनात थी। 14 नवंबर को प्रशिक्षण के सिलसिले में वह गुरुग्राम आई थी। वह सुशांतलोक ए-ब्लॉक स्थित गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी। शुक्रवार को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें वापस गुवाहाटी जाना था।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस कर्मियों के मुताबिक, सुबह से ही रूम के अंदर से कोई हलचल नहीं होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कमरे का दरवाजा खोला तो महिला पंखे से लटकी हुई मिली। सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर के मुताबिक अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शनिवार को मृतका के परिजनों के आने के बाद उनसे पूछताछ कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन