फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अपार्टमेंट के बेसमेंट में छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म

अपार्टमेंट के बेसमेंट में छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Thu, 30 Aug 2018 06:04 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
अपार्टमेंट के बेसमेंट में छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म
अपार्टमेंट के बेसमेंट में खेल रही बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-84 के एक अपार्टमेंट में छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला महिला थाना मानेसर पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़िता अपार्टमेंट के बेसमेंट में खेल रही थी। उसी वक्त वहीं रहने वाले एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।

सेक्टर-84 में एक दंपती रहता है। उनकी 11 वर्षीय बेटी है। बेटी एक नामी निजी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। बुधवार शाम छात्रा अपार्टमेंट के बेसमेंट में खेल रही थी। इस दौरान साथ के टावर में रहने वाले पीयूष (22) ने पहले उससे छेड़छाड़ की और फिर दुष्कर्म किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध) शकुंतला ने बताया कि सूचना मिलते ही वह स्वयं मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। सोसायटी के सभी टावरों के बेसमेंट आपस में मिले हुए हैं जिनमें कोई भी आसानी से एक से दूसरे स्थान पर जा सकता है। फिलहाल जांच जारी है। आरोपी की तलाश में अपराध शाखा को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed