{"_id":"5b85612b42c79246586446bf","slug":"171535467819-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बनकर कंपनी कर्मी से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बनकर कंपनी कर्मी से ठगी
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर
कंपनी कर्मी से ठगी
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कथित बैंक अधिकारी ने उसे फोन कर झांसे में ले उनके खाते से पैसे निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ निवासी कोमल मदान ने बताया कि वह उद्योग विहार फेज-2 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार को उन्हें कथित बैंक अधिकारी का फोन आया और बैंक खाते से आधार से लिंक करने के नाम पर जानकारी ले ली। कुछ देर में उन्हें वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आया जिसे बताते ही उनके खाते से 25 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद उन्होंने कथित बैंक अधिकारी को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। ब्यूरो