{"_id":"5b619c904f1c1b54638b5ce7","slug":"171533123728-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सरहोल में जोहड़ में तैरता मिला भ्रूण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव सरहोल में जोहड़ में तैरता मिला भ्रूण
Updated Wed, 01 Aug 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहोल गांव के जोहड़ में भ्रूण मिला
गुरुग्राम। गांव सरहोल में मंगलवार देर रात एक भ्रूण जोहड़ में मिला। जोहड़ के पास में खेल रहे कुछ बच्चों ने इसकी सूचना पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को दी, जिसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से रायबरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी दीपक कुमार ने शिकायत में कहा कि वह गांव सरहोल में किराए पर रहता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे जोहड़ के पास कुछ बच्चों ने पानी में कुछ अजीब सी चीज देखी। वे उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। दीपक को इसकी सूचना मिली तो उस अजीब सी चीज के भ्रूण होने की बात सामने आई। पुलिस को सूचित किया गया। जांचकर्ता सहायक उप निरीक्षक संजय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल जांच जारी है।