फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कौशल के खास गुर्गे संदीप का छोटा भाई गिरफ्तार

कौशल के खास गुर्गे संदीप का छोटा भाई गिरफ्तार

Thu, 02 May 2019 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
कौशल के खास गुर्गे संदीप का छोटा भाई गिरफ्तार
कौशल के खास गुर्गे संदीप का छोटा भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

- ऑपरेशन क्लीन-अप में गुरुग्राम पुलिस को मिली एक और सफलता
- आरोपी पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है, नाहरपुर रूपा स्थित जैन मंदिर के पास से धरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अति वांछित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गुरुग्राम पुलिस के ऑपरेशन क्लीन-अप में एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर कौशल के मुख्य गुर्गे संदीप उर्फ बंदर के छोटे भाई बदमाश अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। कौशल गैंग का यह 14वां साथी है जिसे पुलिस ने दबोचा है। अनिल पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में कई जानकारियां जुटाई गई है जिसके आधार पर तफ्तीश की जा रही है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल के मुताबिक कौशल गैंग के शार्प शूटर रणबीर सैनी समेत 13 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम को सूचना मिली कि कौशल के गुर्गे संदीप उर्फ बंदर का भाई अनिल गुरुग्राम में है। निरीक्षक नवीन पाराशर के नेतृत्व में टीम ने एक मई को नाहरपुर रूपा स्थित जैन मंदिर के पास से उसे दबोच लिया। आरोपी से कट्टा समेत 2 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने भाई के साथ कौशल के लिए काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले बीमारी की वजह से वह घर पर बैठा हुआ था। कुछ दिनों से वह दोबारा गैंग में शामिल हो गया था।
विज्ञापन


कौशल गैंग मामला- फॉलोअप
रणबीर सैनी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस
- बृहस्पतिवार को रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगस्टर कौशल का दाहिना हाथ कहे जाने वाले शार्प शूटर रणबीर सैनी को बृहस्पतिवार को दोबारा रिमांड नहीं मिली। छह दिन की रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने बदमाश को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया। कौशल मामले से रणबीर से कई और खुलासों को लेकर पुलिस शनिवार को दोबारा प्रोडक्शन रिमांड की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस के ऑपरेशन क्लीन-अप के तहत 25 अप्रैल को खंडोली (देहरादून) से कौशल के शार्प शूटर रणबीर सैनी समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से रणबीर को छह दिन की रिमांड पर लेने के बाद पुलिस को बदमाश कौशल से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं जिसमें गुरुग्राम-आईएमटी मानेसर से उगाही से जुड़े 300 लोगों के नाम उजागर हुए थे। जिनसे कौशल के नाम पर हर महीने 4 करोड़ की उगाही का धंधा होता है। इसके अलावा रिमांड में पुलिस को कई ऐसी अहम जानकारियां मिली जिसके आधार पर पुलिस ने अब तक कौशल के 13 अन्य गुर्गों को दबोच लिया है। रिमांड पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस रणबीर को दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी की थी लेकिन कोर्ट से पुलिस के आवेदन को खारिज कर उसे भोंडसी जेल भेज दिया। एसीपी क्राइम-1 शमशेर सिंह के मुताबिक रणबीर से पूछताछ के लिए शनिवार को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने का कोर्ट में आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed