फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कार लूटकर भागे बदमाशों को ढाई घंटे में रेवाड़ी से पकड़ा

कार लूटकर भागे बदमाशों को ढाई घंटे में रेवाड़ी से पकड़ा

Fri, 08 Mar 2019 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
कार लूटकर भागे बदमाशों को ढाई घंटे में रेवाड़ी से पकड़ा
कार लूटकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने ढाई घंटे में पकड़ा, तीन फरार
विज्ञापन

गुरुग्राम। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास कन्हई चौक से बृहस्पतिवार को कार लूट की वारदात को पुलिस ने महज ढाई घंटे में सुलझा लिया। वारदात के बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए रेवाड़ी के पालावास से गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस कार्रवाई में तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। इस कामयाबी के बाद मानेसर पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह और पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजीव देशवाल ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली शालीमार गार्डन निवासी चालक सोनू कुमार बृहस्पतिवार देररात तीन बजे गाड़ी से जा रहा था। कन्हई चौक पर पांच बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर तमंचा दिखाकर चालक से गाड़ी लूट ली और फरार हो गए।

वारदात के बाद पीड़ित चालक सोनू ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी, हरकत में आई गुरुग्राम पुलिस ने वीटी कॉल करते हुए सभी जगह नाकाबंदी करा दी। करीब 45 मिनट बाद वजीरपुर नाका पर गाड़ी निकलने की सूचना के बाद पटौदी थाना प्रभारी की ओर से बिलासपुर अपराध शाखा को सूचना कर पीछा करना शुरू कर दिया। रेवाड़ी के पालावास गांव के पास पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर ली, जिस पर बदमाश खेत में गाड़ी छोड़कर भागने लगे, पुलिस टीम ने दो आरोपियों को दबोच लिया जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। आरोपियों की पहचान जीवड़ा गांव निवासी अजय उर्फ मोंटी और ललित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक दोनों गुरुग्राम में भी काफी समय से किराए पर रह रहे थे। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जल्द ही फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed