{"_id":"5b17c8844f1c1b214d8b4f08","slug":"111528285316-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट संचालक के साथ बाउंसर ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट संचालक के साथ बाउंसर ने की मारपीट
Updated Wed, 06 Jun 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पार्टी में देर रात डीजे बंद करवाने पर बाउंसरों ने रेस्टोरेंट संचालक व उसके परिवार को पीट दिया। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सेक्टर-36 नोएडा निवासी कार्तिक गुप्ता गुरुग्राम के साइबर हब डीएलएफ फेस-2 में तेह ड्रंके बोटाउस्ट के नाम से पार्टनरशिप में रेस्टोरेंट चलाता है। रेस्टोरेंट में इनविक्टस गार्ड सर्विस द्वारा बाउंसर तैनात हैं। 3 जून को कार्तिक ने रेस्टोरेंट में अपने परिवार के लिये पार्टी रखी थी। इसमें इनविक्टस गार्ड सर्विस का मालिक सुमित यादव बिना बुलाए पहुंच गया। देर रात कार्तिक ने रेस्टोरेंट में डीजे बंद करवा दिया। इसका सुमित ने पहले विरोध किया और बाद में कार्तिक से मारपीट शुरू कर दी। उसने रेस्टोरेंट में अपने बाउंसरों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट संचालक व उसके परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।