{"_id":"5b5b3f374f1c1bb24b8b5531","slug":"101532706615-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के पांच लाख लेकर कर्मचारी चंपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार के पांच लाख लेकर कर्मचारी चंपत
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार के पांच लाख लेकर फरार
गुरुग्राम। वजीराबाद गांव स्थित मनी ट्रांसफर का काम करने वाले व्यक्ति को पुराने कर्मचारी पर विश्वास करना महंगा पड़ा। कर्मचारी दुकान से पांच लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी समेत प्लेसमेंट कंपनी के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वजीराबाद गांव निवासी नरेश कुमार यादव का मनी ट्रांसफर का काम है। कर्मचारी के बीमार होने के बाद नरेश के पास प्लेसमेंट कर्मी रघु सुजीत को नौकरी पर रखने के लिए लेकर आया। सुजीत दुकान से दिनभर के पांच लाख रुपये का कलेक्शन नरेश के घर पहुंचाने के बहाने उन्हें लेकर फरार हो गया। बृहस्पतिवार को सेक्टर-53 थाना पुलिस में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।