फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crash barriers are being installed from Signature Tower to Kherki Daula Toll Plaza.

Gurugram News: सिग्नेचर टावर से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक लगाए जा रहे क्रैश बैरियर

Sun, 21 Sep 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Crash barriers are being installed from Signature Tower to Kherki Daula Toll Plaza.
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर 45 खतरनाक प्वाइंट्स काे किया गया चिन्हित
विज्ञापन


यातायात पुलिस की ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर की विंग ने किया निरीक्षण

विराट त्यागी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सिग्नेचर टावर से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक 45 खतरनाक प्वाइंट्स (हैजर्ड) काे चिन्हित किया गया है। यह सभी प्वाइंट्स यातायात पुलिस की ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर (टीईसी) की विंग की तरफ से निरीक्षण करने पर पाए गए हैं। अब यातायात पुलिस की तरफ से इन सभी प्वाइंट्स पर क्रैश बैरियर लगाने का काम किया जा रहा है।
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर कई वाहन तेजी से चलते हैं। अनियंत्रित होकर या किसी अन्य कारण से जब वाहन इन खतरनाक प्वाइंट्स (हैजर्ड) पर टकराते हैं तो ज्यादा नुकसान होता है। कई बार वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस की तरफ से इन सभी प्वाइंट्स पर क्रैश बैरियर लगाने का कार्य किया जा रहा है। हीरो होंडा चौक के साथ ही कुछ अन्य प्वाइंट्स पर क्रैश बैरियर लगा भी दिए गए हैं।यातायात पुलिस की तरफ से शहर में 300 जगहों पर सीएसआर के तहत क्रैश बैरियर लगाए गए जा चुके हैं।
विज्ञापन


क्रैश बैरियर से टकराने पर वाहन के साथ चालक को कम होता है नुकसान
क्रैश बैरियर में निचले हिस्से में टायर लगा होता है। ऐसे में जब वाहन उससे टकराता है तो वह उस झटके को झेलते हुए वाहन की गति को रोक देता है। अगर वाहन की रफ्तार कम है तो क्रैश बैरियर से टकराने के बाद वहीं पर रुक जाता है। ऐसे में वाहन के साथ ही चालक को कम चोट पहुंचने की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर के सर्वे में खतरनाक प्वाइंट्स के बारे में पता चला है। इन सभी प्वाइंट्स पर क्रैश बैरियर लगाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर इन प्वाइंट्स को लेकर सर्वे किया जा रहा है।
- डॉ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed