{"_id":"684c71c87a55da10440e5c24","slug":"crackdown-on-online-sale-of-banned-drugs-will-be-tightened-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-59912-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रतिबंधित दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रतिबंधित दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
बैठक के दौरान अफसरों ने चर्चा कर जताई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ड्रग जागरूकता एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत गुरुग्राम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को सशक्त करना था।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रजत वर्मा ने युवाओं एवं किशोरों में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की और उपस्थित विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और आवश्यक समाधान किए जाएंगे। औषधि नियंत्रण अधिकारी सुरेश कुमार ने अवैध दवा विक्रय पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे डिकॉय कार्यवाहियों की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार ऑनलाइन माध्यमों से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री हो रही है, जिस पर रोक लगाने के लिए सतर्कता आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दीपक कुमार ने नशा पीड़ितों के उपचार, परामर्श तथा उनके पुनर्वास की प्रक्रिया की जानकारी दी।