फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Covishield will be installed at 43 centers in the district today

आज जिले में 43 केंद्रों पर लगेगी कोविशील्ड

Wed, 25 Aug 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Covishield will be installed at 43 centers in the district today
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग बृहस्पतिवार को जिले में 48 टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाएगा। इसमें से पांच केंद्रों पर कोवाक्सिन लगाई जाएगी जबकि 43 केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। सभी केंद्रों पर कोवाक्सिन 100-100 स्लॉट और कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज के 100-100 स्लॉट्स उपलब्ध रहेंगे। बृहस्पतिवार को सरकारी केंद्रों पर कुल 8430 डोज लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इसमें से 3840 लोगों को पहली व 4590 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसी के साथ 27 अगस्त को जिले में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग महाअभियान चलाएगा। इसके तहत जिले में 60 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार शुक्रवार को मेगा वैक्सिनेशन डे के तहत पूरे प्रदेश में पांच लाख नागरिकों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इन शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण
बृहस्पतिवार को जिले में चौमा, चंद्रलोक, बादशाहपुर व तिगड़ा शासकीय केंद्रों पर कोवाक्सिन लगाई जाएगी। वहीं चौमा, सूरत नगर, चंद्रलोक, कासन, ओम नगर, मंडपुरा, दौलताबाद, पलड़ा, सोहना, भोंडसी, पटौदी, सुखराली, लक्ष्मण विहार खांडसा, फिरोज गांधी कॉलोनी, नाथूपुर, बसई एनक्लेव, सिविल अस्पताल, पटेल नगर, घंघौला, मानेसर, तिगड़ा, वजीराबाद, गढ़ी हर्सरू, राजीव नगर, नाहरपुर रूपा, गुड़गांव गांव, बादशाहपुर, मुल्लाहेड़ा, हेलीमंडी, भांगरौला, भोंडाकलां, गांधीनगर, फाजिलपुर, राजेंद्रा पार्क, फर्रुखनगर, घाटा स्वास्थ्य केंद्रों व सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 अगस्त को 60 हजार डोज लगाने का लक्ष्य
इसके तहत गुरुग्राम में 60 हजार नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। मेगा वैक्सिनेशन डे के तहत किए जाने वाले टीकाकरण में दूसरी डोज को प्राथमिकता दी जाएगी। शुक्रवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण दिवस के तहत जिले में लगने वाली 60 हजार डोज में से 36 हजार लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। टीकाकरण के महाअभियान को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पोर्टल पर उपलब्ध हैं दूसरी डोज के 15 हजार स्लॉट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी टीकाकरण केंद्रों पर वॉक इन प्रक्रिया के तहत वैक्सीन लगाई जा रही है लेकिन जिन नागरिकों को भीड़ भाड़ से बचते हुए अपनी दूसरी डोज लगवानी है, वे कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से अपना स्लॉट बुक कर अपनी वैक्सीन लगवा सकते हैं। पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट के लिए 15 हजार डोज आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed