फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cousin brothers died together, constable lost his life due to bullet shot after pistol fell

Gurugram News: चचेरे भाईयों की एक साथ मौत, पिस्टल गिरने से चली गोली से कांस्टेबल की जान गई

Thu, 07 Aug 2025 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cousin brothers died together, constable lost his life due to bullet shot after pistol fell
- भाई के सीने में दर्द होने पर उसे देखने दौड़ा था कांस्टेबल, गिरते ही चली पिस्टल से गोली सिर में जा धंसी
विज्ञापन

- नूंह में जज के गनमैन के रूप में था तैनात, जिस भाई के सीने में दर्द उठा, उसकी भी अस्पताल में हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
मौत ने बिलासपुर के लांगड़ा गांव में दो चचेरे भाईयों पर एक साथ झपट्टा मारा। रात में अपनी पिस्टल साफ करते हुए जज के गनमैन कांस्टेबल को खबर मिली कि चचेरे भाई के सीने में दर्द है तो वह उसे देखने के लिए दौड़ा। इस बीच पैर फिसला तो नीचे गिरने से पिस्टल चल गई, जिससे गोली उसके सिर में जा लगी। कांस्टेबल की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई, जबकि जिस भाई के सीने में दर्द हुआ, उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव में एक ही परिवार में दो मौत होने पर लोग शोक में डूबे हैं।
बिलासपुर क्षेत्र के लांगड़ा गांव निवासी कांस्टेबल शक्ति सिंह (30 वर्ष) नूंह में जज के गनमैन के रूप में तैनात था। बुधवार रात 9.30 बजे शक्ति सिंह ड्यूटी से लौटकर घर आया और सरकारी पिस्टल साफ करने लगा। इसी दौरान उसके चचेरे भाई नवीन के सीने में अचानक दर्द होने लगा। जब शक्ति सिंह उसे देखने के लिए दौड़ा तो उसका पैर फिसल गया और नीचे गिरते ही हाथ में पकड़ी पिस्टल से गोली चल गई जो उसके सिर में लगी। आनन-फानन में दोनों भाइयों को अलग-अलग अस्पतालों ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चाचा को खाना खाने के लिए दी थी आवाज
मृत कांस्टेबल शक्ति सिंह के पिता कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शक्ति को खेत में पानी दे रहे चाचा रामपाल को खाना खाने के लिए बुलाने को कहा था। पिस्टल साफ करने के दौरान ही चचेरे भाई नवीन की छाती में दर्द होने पर शक्ति दौड़कर आया, पर उसका पैर फिसलने से हादसा हो गया। उन्होंने अपने भतीजे नवीन को तावडू के अस्पताल में भर्ती कराया तो भाई रामपाल शक्ति को मानेसर के अस्पताल में भर्ती कराने ले गया। चिकित्सकों ने शक्ति सिंह को मृत घोषित कर दिया। यह एक हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---- वर्जन

जांच अधिकारी बिरेंद्र ने बताया कि मृत कांस्टेबल के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें पैर फिसलने के दौरान पिस्टल से चली गोली उसके सिर में लग गई थी और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed