फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Couple commits suicide by hanging in Gurugram

गुरुग्राम में दंपती ने फंदा लगाकर दी जान: मरने से पहले किया था दोस्त को फोन, अजय यूपी तो स्वीटी थी बंगाल की

Sun, 28 Sep 2025 09:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 09:44 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि अजय कुमार ने अपने एक दोस्त को वीडियो भेजकर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। दोस्त में इसके बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलने पर जब सेक्टर-10 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों के शव फंदे पर लटके मिले।

विज्ञापन
Couple commits suicide by hanging in Gurugram
गुरुग्राम में पति और पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : adobe stock

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में मिलेनियम सिटी-1 में रविवार की शाम एक दंपती ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपती के आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस कमरे पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान पुलिस को कमरे से क्या सबूत या सुसाइड नोट मिला है, इस बारे में पुलिस ने भी कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और दंपती के परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी अजय कुमार (करीब 35 वर्ष) और पश्चिम बंगाल के आसनमोल निवासी स्वीटी (करीब 34 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ने करीब तीन साल पहले शादी की थी और आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। वे दोनों सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसाइटी के टावर-7 के 13वें फ्लोर में दो साल से किराये पर रह रहे थे। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अजय कुमार ने अपने एक दोस्त को वीडियो भेजकर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। दोस्त में इसके बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलने पर जब सेक्टर-10 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed