फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Couple accused of pressurizing for religious conversion, Hindu organization reached the police station

Gurugram News: दंपती ने लगाया धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप , थाने पहुंचे हिंदू संगठन

Sat, 29 Jul 2023 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of pressurizing for religious conversion, Hindu organization reached the police station
फर्रुखनगर थाना पुलिस को दी शिकायत,पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए एसीपी खुद पहुंचे थाने


संवाद न्यूज एजेंसी


फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। एक निजी संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों को आर्थिक सहायता देने के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लग रहा है। एक दंपती ने फर्रुखनगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया कि उधार लिए रुपये चुकाने के बाद भी उनका धर्म परिवर्तन किए जाने का दबाव बनाया जा रहा था। उनकी बात न मानने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया।पुलिस के अनुसार फर्रुखनगर निवासी रामफल व उसकी पत्नी संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि क्षेत्र के निजी संस्थान में सफाई कर्मचारी तैनात हैं। शिकायतकर्ता रामफल ने आरोप लगाया कि वह 5 साल पहले इस संस्थान में सफाई कर्मचारी नियुक्त हुए थे। जिस समय वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उस दौरान संस्थान के संचालक ने उन्हें 60 हजार रुपये की मदद की थी। उस पैसे को वह वापस कर चुका है। पैसा वापस करने के बाद भी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि संस्थान की ओर से उससे बाइबल भी पढ़ाई जाती थी। इस मामले की इसकी सूचना जब विभिन्न हिंदू संगठनों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और फर्रुखनगर थाना पुलिस को शिकायत दी। हिंदू संगठन के पदाधिकारी देवेन्द्र यादव व अजीत ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस मामले को टालने के लिए लीपापोती कर रही है।

एसीपी पटौदी हरेंद्र कुमार की माने तो दंपती की शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। निजी संस्थान में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच के दौरान कोई ऐसा तथ्य सामने नहीं आया कि यहां धर्म परिवर्तन करवाया जाता हो। दंपती के वेतन को लेकर विवाद जरूर सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed