फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Councilor arrested for third accused of sarpanch murder

सरपंच की हत्या का तीसरा आरोपी पार्षद गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2019 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Councilor arrested for third accused of sarpanch murder
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस-वे सेक्टर 103 स्थित सोसायटी में कड़ोदा गांव के सरपंच रोशन लाल की हत्या के करीब एक माह से पुलिस की आंखों में धुल झोंक रहे तीसरे आरोपी पार्षद हरीश कुमार को पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को सुखराली के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में महिला समेत दूसरा आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस आरोपी पार्षद से पूछताछ कर हत्या में इस्तेमाल गाड़ी बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इंडिया बुल्स सोसायटी के फ्लैट नंबर-54 में 31 अक्तूबर की रात सरपंच रोशन लाल की गोली मारकर हत्या करने की सूचना पुलिस को मिली थी। हत्याकांड में मृतक सरपंच के बेटे ने बयान दर्ज कराया था कि वारदात वाले दिन उसके पिता सुबह 10 बजे दफ्तर चले गए थे। यहां महिला सुमित फोगाट गाड़ी लेकर पहुंची और रुपयों का लेनदेन निपटाने के लिए उन्हें अपने साथ गुरुग्राम स्थित सोसायटी के फ्लैट में लेकर आ गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सरपंच के सिर पर गोली लगने की बात सामने आने के बाद राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस सुमित फोगाट, बादली के गांव बाढ़सा निवासी विक्रम उर्फ विकास व झज्जर के सुभाष नगर निवासी पालिका पार्षद हरीश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने हत्याकांड की जांच संभालते हुए मुख्यारोपी महिला व विकास को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रिवॉल्वर भी बरामद कर ली थी जो सरपंच की लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। दोनों की गिरफ्तारी के बाद अपराध शाखा की टीम फरार तीसरे आरोपी हरीश कुमार की तलाश में दबिश दे रही थी। मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर पार्षद हरीश कुमार को सुखराली के पास से दबोच लिया। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट से तीन दिन का रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed