फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation worker was beaten up with an iron rod

निगम कर्मी को लोहे की रॉड से पीटा

Thu, 28 Oct 2021 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Corporation worker was beaten up with an iron rod
गुरुग्राम। कनहई रेड लाइट पर बुधवार शाम अवैध रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली में कचरा भरकर ले जा रहे युवक को निगम कर्मी ने रोका तो चालक ने अपने अन्य सात साथियों को मौके पर बुलाकर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। कर्मी अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दादरी निवासी भोपाल सिंह ने बताया कि बुधवार शाम स्टाफ के साथ वह जब कनहई रेड लाइट के पास से जा रहे थे तो अवैध रूप से कचरा भरकर लाते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखे। चालक को रोकर पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं था। चालक से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित नगर निगम में चलने के लिए कहा तो वह भड़क गया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। विरोध करने पर उसने फोन करके अपने सात अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर ट्रैक्टर से लोहे की रॉड निकालकर पीटना शुरू कर दिया। रॉड से सिर फोड़ दिया। स्टॉफ के साथियों ने बड़ी मुश्किल से बचाया। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए। मामले में थाना सेक्टर-53 थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed