{"_id":"6a88aadda7e3007f7e06789b","slug":"corporation-employees-strike-extended-until-the-24th-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-98475-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निगम कर्मियों की हड़ताल 24 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निगम कर्मियों की हड़ताल 24 तक बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में गुरुग्राम के निगम कर्मियों की हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। यह हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया है।
हड़ताली कर्मचारी 22, 23 और 24 अगस्त को भी काम पर नहीं आएंगे। वे गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के राजीव नगर स्थित कार्यालय पर ज्ञापन देंगे। शुक्रवार को निगम कर्मियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने डाकखाना चौक, सदर बाजार और सोहना चौक सहित कई इलाकों में घूमकर व्यापारियों व आम जनता से समर्थन मांगा।
राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार 13 मई के समझौते के तहत 1175 फायरमैन और 13000 पालिका कर्मचारी सूची के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे। उन्होंने मांग की कि ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए और मानी गई मांगों के पत्र जारी किए जाएं, अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी। वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने 11 वर्षों में एक भी सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार ठेके पर काम करवाकर गरीब सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 अगस्त तक सरकार ने आदेश जारी नहीं किए, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी।