{"_id":"624aea6f64a20226b814a97d","slug":"corona-vaccination-became-slow-due-to-decline-in-corona-case-gurgaon-news-noi640883860","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण की रफ्तार थमी तो टीकाकरण में भी आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण की रफ्तार थमी तो टीकाकरण में भी आई कमी
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण का असर कम हो चुका है, जिसको देखते हुए रोजाना होने वाले टीकाकरण में भी खासी कमी देखने को मिल रही है। पहले जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग शासकीय केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचते थे तो वहीं अब दिन भर केंद्र खाली पड़े रहते हैं। पिछले पांच दिनों के ही आंकड़ों को देखें तो स्थिति स्पष्ट हो जाती है।
12 से 14 आयु वर्ग में पिछले पांच दिनों में 6234 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई है, जबकि 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों में टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद शुरुआती पांच दिनों में ही 55226 को टीका लगा दिया गया था। यही स्थिति एहतियाती खुराक के मामले में भी है। 60 साल से ज्यादा आयु वर्ग में पिछले पांच दिनों में महज 2629 लोगों को एहतियाती खुराक दी गई है। वहीं, 60 साल से ज्यादा आयु वर्ग मेें महज पांच दिनों में ही कुल 7395 लोगों को टीके की एहतियाती खुराक लगा दी गई थी। मालूम हो कि जिले की अनुमानित आबादी करीब 40 लाख है, जिसमें प्रवासी भी शामिल हैं।
------
अब 60 साल के सभी लोगों को लग रही डोज :
खास बात यह है कि शुुरुआत में 60 साल से ज्यादा आयु वाले सिर्फ उन्हीं लोगों को एहतियाती खुराक दी जा रही थी, जो पहले से ही बीमार थे लेकिन अब सभी को एहतियाती खुराक दी जा रही है। अब तो सेक्टर-31 पॉलिक्लीनिक व नागरिक अस्पताल समेत अन्य केंद्र भी खाली रहते हैं। टीकाकरण के लिए पात्र लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब मुनादी भी करा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी सुबह सुबह ही पटेल नगर, झाड़सा, देवीलाल कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में स्थानीय टीकाकरण केंद्रों पर जाकर कोरोनारोधी टीका लगवाने की मुनादी कराई गई। बता दें कि जिले में अब तक कोरोनारोधी टीके की 50.62 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं।