फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona took 17 lives in 22 days

22 दिनों में कोरोना ने ली 17 की जान

Sat, 22 Jan 2022 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Corona took 17 lives in 22 days
गुरुग्राम। कोरोना से जिले में होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि जनवरी के 22 दिनों में ही अब तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि अगस्त से दिसंबर के बीच पांच माह में महज 6 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई थी। इसी क्रम में शनिवार को भी जिले में कोरोना के कारण 2 मरीजों की मौत हो गई जबकि 2595 नए मरीज आए। खास बात यह है कि शनिवार को 7786 संक्रमितों को स्वस्थ भी घोषित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना की शुरुआत से एक दिन में स्वस्थ घोषित किए जाने वाले मरीजों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना की रफ्तार तो दिसंबर में ही बढ़ने लगी थी लेकिन मरने वालों की संख्या जनवरी के पहले सप्ताह तक लगभग स्थिर बनी हुई थी। 10 जनवरी के बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़ना शुरू हुआ था तो अब रोजाना ही एक-दो मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हो रही है। 2595 नए मरीजों के आने व 7786 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 20113 पर आ गई है। अब जिले में 177 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन

पिछले 6 माह में इतने लोगों की हुई मौत
अगस्त - 2
सितंबर - 1
अक्तूबर - 0
नवंबर - 1
दिसंबर - 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed