फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona patients suddenly increased, 23 found in 24 hours

अचानक बढ़े कोरोना, 24 घंटे में मिले 23

Tue, 21 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona patients suddenly increased, 23 found in 24 hours
गुरुग्राम। दूसरी लहर के बाद मंगलवार को शहर में अब तक के सबसे अधिक 23 मरीज सामने आए हैं। कल तक मरीजों का यह आंकड़ा 19 तक पहुंचा था। पिछले दो दिनों तक 16-16 मरीज मिले लेकिन मंगलवार को अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग सकते में है। पिछले 24 घंटे में 4405 लोगों की जांच की गई। अब जिले में 112 मरीज ही एक्टिव हो गए हैं, जिनमें से 108 आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। टेस्टिंग अभियान के तहत अब तक 22 लाख 46 हजार 36 टेस्ट करवाए जा चुके हैं। जिनमें से 20 लाख 59 हजार 649 नेगेटिव आए हैं। अब तक वैक्सीन की 41 लाख 36 हजार 319 डोज दी जा चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि लोगों की लापरवाही का परिणाम है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब लोग नियमों का ठीक से पालन नहीं कर रहे हैैं। इसका असर मरीजों की संख्या पर देखा जा रहा है। लोगों को हर हाल में कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed