फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona infection rate increased three times in 10 days

10 दिन में तीन गुना बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर

Thu, 16 Jun 2022 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona infection rate increased three times in 10 days
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब डराने लगी है। रोजाना मिल रहे सैकड़ों मरीज व जिले के आंकड़े भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। संक्रमण में बढ़ोतरी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 दिन में ही जिले की समग्र संक्रमण दर तीन गुना तक बढ़ गई है। जिले में 6 जून को समग्र कोरोना संक्रमण दर 3.33 फीसदी थी जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 9.12 फीसदी पर पहुंच गई।
विज्ञापन

रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा होने से सक्रिय मरीजों की संख्या भी इसी अनुपात में बढ़ रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी जिले में कोरोना के 416 नए मरीज मिले जबकि महज 260 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इससे पहले 15 जून को भी जिले में कोरोना के 406 नए मरीज मिले थे जबकि 220 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया था। नए मरीजों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ा है।
विज्ञापन

पहले के मुकाबले जांच बढ़ाई
6 जून को जिले में कोरोना के सक्रिय 499 मरीज थे जिसमें से सिर्फ 1 मरीज अस्पताल में भर्ती था। वहीं बृहस्पतिवार को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1461 पर पहुंच गई। इसमें से अब 15 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 1446 संक्रमित होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। संक्रमण में बढ़ोतरी को देखते हुए पहले के मुकाबले जांच की संख्या भी बढ़ाई गई है। तीन सप्ताह पहले तक जहां रोजाना 3000-3500 लोगों की जांच हो रही थी वहीं अब प्रतिदिन होने वाली जांच का आंकड़ा 4500 पर पहुंच गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना जांच के लिए 4563 लोगों से नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed