फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona infection rate decreased by 23 percent in one month

एक माह में 23 फीसदी घट गई कोरोना संक्रमण दर

Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Corona infection rate decreased by 23 percent in one month
गुरुग्राम। संक्रमण की दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर के आंकड़े भी बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। पिछले एक माह की स्थिति पर ही नजर डालें तो पता चलता है कि कोरोना संक्रमण दर में 23 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। एक माह पहले तक अस्पतालों में 165 मरीज उपचाराधीन थे। अब महज 18 मरीज ही भर्ती हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुता बिक एक माह पहले कोरोना संक्रमण दर 26.28 फीसदी थी। उस वक्त तक रोजाना 2500 से ज्यादा नए मरीज आ रहे थे जबकि औसतन 2 मरीजों की मौत भी हो रही थी। सक्रिय मरीजों के आंकड़े सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। एक माह पहले तक जिले में 24163 मरीज सक्रिय थे, लेकिन अब यह आंकड़ा कम होकर 1274 पर आ गया है।
विज्ञापन

एक मरीज की मौत, 198 नए मरीज मिले
कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखें तो अब रोज आने वाले मरीजों की संख्या में तो कमी आई है लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला अब भी चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी एक मरीज की मौत हुई, जबकि 198 नए मरीज आए। वहीं, 275 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 990 पर पहुंच गया है। इसमें से 669 मरीज पहले से ही किसी न किसी गंभीर रोग से ग्रस्त थे। शनिवार को जिस मरीज की मौत हुई वह 55 साल की महिला थी और पहले से ही विभिन्न रोगों से पीड़ित थी।
विज्ञापन

इस तरह से घटी कोरोना संक्रमण दर :
26 जनवरी - 23.35 फीसदी -10797 मरीज सक्रिय - 179 मरीज अस्पतालों में
02 फरवरी - 13.39 फीसदी - 5728 मरीज सक्रिय - 115 मरीज अस्पतालों में
09 फरवरी - 7.66 फीसदी - 2757 मरीज सक्रिय - 61 मरीज अस्पतालों में
16 फरवरी - 4.44 फीसदी - 1493 मरीज सक्रिय - 39 मरीज अस्पतालों में
19 फरवरी - 3.89 फीसदी -1274 मरीज सक्रिय - 18 मरीज अस्पतालों में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed