फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona infection kills one patient, 864 infected

कोरोना ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 864 संक्रमित

Sat, 10 Apr 2021 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Corona infection kills one patient, 864 infected
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसी क्रम में शनिवार को फिर से एक दिन में इस वर्ष के सर्वाधिक 864 नए मरीज आए तो संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत भी हुई। वहीं, 441 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में कोरोना के कारण दम तोड़ने वालों की कुल संख्या बढ़कर 369 हो गई है।
विज्ञापन

शुरुआत से अब तक एक दिन में आने वाले नए कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड 964 (वर्ष 2020) का है। वहीं, शनिवार को 864 संक्रमितों का केस सामने आया। यही स्थिति रही तो रोजाना आने वाले नए मरीजों का यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। मार्च की शुरुआत के साथ ही जिले में स्थिति बिगड़ने लगी थी तो अब तक हालात ठीक नहीं हो पाए हैं। गुरुग्राम में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 5013 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 4642 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जबकि 371 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अब तक 69057 संक्रमित
जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 69057 पर पहुंच चुका है। इसमें से 63675 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 369 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, अब जिले में उपचाराधीन 371 मरीजों में से 330 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 31 मरीज कोविड अस्पताल व 10 कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब रोजाना शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बड़ी संख्या में जांच शिविर लगा रहा है, जिसमें नागरिक अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही सेक्टर व सोसायटियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड 10 लाख लोगों की हुई जांच
शनिवार को जिले में 8071 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने लिए गए। इसमें से 7055 की आरटी-पीसीआर व 1016 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 10 लाख 5253 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 69 हजार 57 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी संख्या में जांच करने वाला गुरुग्राम प्रदेश का इकलौता जिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed