{"_id":"67a11fd989d8eb1c420aae33","slug":"construction-work-of-more-than-36-roads-will-start-from-february-15-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100923-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 15 फरवरी से 36 से अधिक रास्तों का शुरू होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 15 फरवरी से 36 से अधिक रास्तों का शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन
नगरपालिका की आम बैठक में इनके निर्माण के लिए दो करोड़ का प्रस्ताव हुआ पास
गुरुदत्त भारद्वाज
पुन्हाना। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टूटे हुए व जर्जर रास्तों के निर्माण के लिए नगरपालिका प्रशासन द्वारा दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। नगरपालिका की आम बैठक में प्रस्तावित हुए कुछ रास्तों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। लगभग 36 से अधिक रास्तों के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया जनवरी के अंतिम हफ्ते में पूरी कर ली गई है। 15 फरवरी के बाद इन रास्तों पर भी जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। रास्तों के निर्माण के बाद शहर के लोगों का न केवल टूटे हुए रास्तों से निजात मिलेगी बल्कि शहर के अंदर काफी हद तक जलभराव से भी निजात मिलेगी।
पुन्हाना नगर पालिका में 14 वार्ड है। इन वार्ड में पटाकपुर, पटपड़ बास, बास दल्ला और नकनपुर गांव शामिल है। लंबे समय से शहर के लोग रास्ते व अन्य विकास कार्यों को शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों नगरपालिका कार्यालय में हुई आम बैठक में पार्षदों ने अपने अपने वार्ड के रास्तों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। नगरपालिका प्रशासन की मांग के बाद सरकार ने ऐसे 36 से अधिक रास्तों के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। इससे पहले तकरीबन एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि से कुछ रास्तों का निर्माण कराया जा चुका है। जानकारी के अनुसार तीन दर्जन रास्तो के लगाए गए टेंडर जनवरी के आखिर में खत्म हो चुकी है। सबसे कम टेंडर राशि भरने वाली एजेंसी इसमें काम करेगी।
इन वार्ड में बनेंगे रास्ते
नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 में उस्मान से अब्दुल के घर तक, जाहिदा मैडम के घर से हफीज फौजी के घर तक, फारूख से रजाक के घर तक तीन रास्तों के निर्माण पर 20.56 लाख रुपये खर्च होगें। इसी तरह वार्ड नंबर 2 में दीनू सैक्टरी वाली गली, जमील से रहीश के मकान व हाजी लल्लू से हवलदार तक तीन रास्तों पर 20.48 लाख, वार्ड नंबर 3 में मुख्य रोड से कब्रिस्तान व दो अन्य रास्तों पर 14.28 लाख, वार्ड नंबर 4 में श्मशान की चहारदीवारी सहित लाइटिंग, दरवाजे तक टाइल्स लगाने में 17.96 लाख रुपये और वार्ड नंबर 5 में इदरीश से सराय मस्जिद तक के रास्ते के लिए 19.61 लाख रुपये से निर्माण कराया जाएगा। वहीं, वार्ड नंबर 6 में अकबर से फरीद के घर व मस्जिद तक तथा सुभान से असरू के घर तक दो रास्तों के लिए 16.71 लाख, वार्ड नंबर 7 में मंदिर से वहीद मास्टर के घर तक एक रास्ते के लिए 12.55 लाख, वार्ड नंबर 8 में कृष्ण आर्य से विजय पंडित, ब्रहमपाल से मुकेश गुलालतिया, विनोद की दुकान से दिनेश दूधिया तक तीन रास्तों के निर्माण पर 9.64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर 9 में अनिल मास्टर से जकरी चाट वाले तक एक रास्ता 6.63 लाख, वार्ड नंबर 10 में गुट्टन से घर से जुरहेडा रोड, खलील से लालाराम मास्टर, याकूब से असरू, महमूद सरपंच से कमालदीन, रहमूदीन से अब्दुल करीम के घर तक पांच रास्तों पर 20.85 लाख रुपये से निर्माण कराने की योजना है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 11 में नसीम से हारूण के घर तक एक रास्ते पर 6.93 लाख, वार्ड नंबर 13 में काले बूट वाली गली, पंकज खरबंदा वाली गली के दो रास्तों के निर्माण के लिए 21.80 लाख रुपये मंजूर किए गए है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
शहर के काफी रास्ते टूटे हुए थे। रास्तों का निर्माण होने के बाद शहर के लोगों आवागमन में सुविधा होगी। -खालिद, शहरवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
टूटे रास्तों के कारण बरसात में अधिकतर वार्ड जलभराव की समस्या से जूझते हैं। रास्तों के निर्माण के बाद जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। - हारूण, शहरवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -श
शहर के कई रास्ते लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। इनके निर्माण का शहरवासी इंतजार कर रहे थे। प्रस्ताव पास होने से उनका इंतजार खत्म हुआ है। -युसूफ, शहरवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो करोड़ से अधिक की राशि से शहर के रास्तों का निर्माण कराया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है जल्द ही इन रास्तों पर काम शुरू किया जाएगा। -राशिद, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका पुन्हाना
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर के काफी रास्ते टूटे हुए और काफी पुराने थे। इनका निर्माण कराया जा रहा है। रास्तों के निर्माण के बाद आमजन का इसका लाभ मिलेगा। -बलराज सिंगला, चेयरमैन नगर पालिका पुन्हाना।