{"_id":"65b820df4e6d9e31d40e2704","slug":"connectivity-between-cyber-city-and-airport-will-be-better-plan-being-prepared-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24363-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साइबर सिटी से हवाई अड्डे के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी , तैयार की जा रही योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साइबर सिटी से हवाई अड्डे के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी , तैयार की जा रही योजना
विज्ञापन
भविष्य में यातायात को बेहतर करने के लिए जीएमडीए और जीएमआर मिलकर करेंगे काम
योजना पर काम करने के लिए जीएमडीए के सीईओ ए श्रीनिवास ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और भविष्य में बढ़ते यातायात को बेहतर करने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएगा। इसके लिए जीएमआर और जीएमडीए द्वारा मिलकर काम किया जाएगा। इस योजना पर जीएमआर के साथ ही अन्य संबंधित विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भविष्य की इस योजना का खाका तैयार करने के लिए सोमवार को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए श्रीनिवास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जीएमआर समूह द्वारा संचालित दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ( डीआईएएल ) के वरिष्ठ अधिकारी, डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज, जीएमडीए और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पर ट्रैफिक की स्थिति को आसान बनाने और हवाई अड्डे तक बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए दीर्घकालिक बुनियादी ढांचे के विकास की योजना बनाई जानी चाहिए। गुरुग्राम और दिल्ली हवाई अड्डे के बीच निर्बाध पहुंच शहर के विकास और वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बेहतर ऑन-ग्राउंड समाधान प्रदान करने के लिए, सड़क और रेल नेटवर्क दोनों को विकसित करने की संभावना को अध्ययन में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीआईएएल के अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम और दिल्ली से दिल्ली हवाई अड्डे तक की पहुंच में सुधार लाने के लिए और आवश्यक बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए, परामर्श फर्म निप्पॉन कोई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को नियुक्त किया गया है। जो गुरुग्राम और दिल्ली हवाई अड्डे के बीच वर्तमान यातायात स्थिति और भविष्य में यातायात सृजन का आकलन करने के लिए अध्ययन करेगी। इस अध्ययन में क्षेत्रवार यातायात प्रवाह और आवाजाही पैटर्न का अनुमान लगाना, वर्तमान परिवहन नेटवर्क को ट्रैक करना और भविष्य के परियोजना गलियारों और सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं, वाहन पार्किंग की मांग आदि को ध्यान में रखना प्रमुख उद्देश्य हैं।
बैठक में मौजूद निप्पॉन के अधिकारियों ने कहा कि अगले तीन महीनों के दौरान उपायों के लिए चरणबद्ध सुझाव तैयार किए जाएंगे। ट्रैफिक को कम करने और गुरुग्राम निवासियों के लिए वर्तमान कनेक्टिविटी स्थिति में सुधार के लिए लघु, मध्यम और दीर्घकालिक समाधानों को प्रस्तुत किया जाएगा।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि गुरुग्राम और हवाई अड्डे के बीच बाहरी कनेक्टिविटी में सुधार से गुरुग्राम की आंतरिक मास्टर सड़कों और क्षेत्रों के भीतर यातायात योजना में सुधार होगा। इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम से हवाई अड्डे तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने से दिल्ली की दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यातायात की भीड़ भी कम हो जाएगी। हवाई अड्डे की ओर जाने वाले वाहनों की मात्रा को समर्पित मार्गों की ओर उचित रूप से प्रसारित किया जाएगा जिससे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आवागमन के समय को कम करने में मदद मिलेगी।