फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congressmen took out the procession of inflation

कांग्रेसियों ने निकाली महंगाई की बरात

Sun, 21 Mar 2021 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out the procession of inflation
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के नेतृत्व में महंगाई की बरात निकालते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने रविवार को महंगाई की बरात निकाली। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ता और सदर बाजार के व्यापारी भी शामिल हुए। शहर के शिव मूर्ति चौक से सदर बाजार होते हुए घंटेश्वर मंदिर तक महंगाई की बरात निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें ठेले पर मोटरसाइकिल और गैस सिलिंडर को रखकर उस पर प्याज और टमाटर की माला पहनाकर प्रदर्शन किया। कैप्टन अजय यादव ने कहा कि आज जनता बढ़ती महंगाई से कराह रही है। पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। स्थिति अब बेकाबू हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा-हवाई हुए सभी वादे
कांग्रेसियों ने कहा कि आज उन्हीं लोगों की सरकार है जो लोग कांग्रेस सरकार होने पर महंगाई का रोना रोते थे। आज भाजपा के सभी दावे धरे के धरे रह गए हैं। केंद्र में मोदी की सरकार आने से पहले अच्छे दिन, किसानों की उपज के भाव दोगुनी करने, आमदनी दोगुनी, युवाओं को रोजगार देने के वादे सब झूठे साबित हुए। वर्तमान भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है।

टूटेगा सरकार का अहंकार
कांग्रेस नेता पंकज ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब इस सरकार के घमंड को जनता चकनाचूर करेगी। आने वाले चुनाव में अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। उसके बाद एक बार फिर से हरियाणा नंबर वन बनेगा और हम वादा करते हैं कि फिर से डीजल और पेट्रोल, गैस के दाम कम होंगे। प्रदर्शन में रोहतास बेदी, सुधीर चौधरी, रश्मि शर्मा, निर्मल यादव, प्रेमलता, प्रियंका राजपूत, गीता सिंह, योगेंद्र सिंह, अशोक टांक, नरेंद्र कुमार, भीम सिंह, प्रवीण यादव, लाल सिंह, हरपाल, जगमोहन यादव, रमेश सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed