फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress engaged in the exercise of organization expansion

संगठन विस्तार की कवायद में जुटी कांग्रेस

Sun, 27 Jun 2021 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Congress engaged in the exercise of organization expansion
गुरुग्राम। अपनी खोई साख पाने के लिए छटपटा रही कांग्रेस ने अपने संगठन विस्तार की कवायद शुरू कर दी है। इसके जरिए कांग्रेस प्रदेश में अपना मजबूत आधार तैयार कर विपक्ष खासकर भाजपा के लिए फिर से बड़ी चुनौती बनने की जुगत में है। सबसे पहले यूथ कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय संगठन को विस्तार दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा पदाधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव का पद पाने वाले युवा कार्यकर्ता 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इस बीच कांग्रेस ने अपना सदस्यता अभियान भी आरंभ कर दिया है। नौ अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के जरिए आमजन ऑनलाइन कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। इस बाबत कमान सराय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रभारी दीपक भाटी चोटीवाला, इलेक्शन जोन रिटर्निंग ऑफिसर नरसिम्हा रेड्डी व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष मनीष खटाना ने पत्रकारों से मुखातिब हो चुनाव से सम्बन्धित जानकारी साझा की।
विज्ञापन

रेड्डी ने कहा कि जो भी चुनाव लड़ना चाहता है, वह 24 जून से 30 जून तक नामांकन कर सकता है। सदस्यता व वोटिंग के लिए आगामी 6 जुलाई से 7 अगस्त तक लाइन खुल जाएंगी। 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु का शख्स इस चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बन सकता है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष मनीष खटाना ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। इसके सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि वरिष्ठ पदों पर आम सहमति या चुनाव से पदाधिकारी चुना जाता है। उन्होंने भी संगठन में रहकर 3 चुनाव लड़े, जिसमें वह 2 बार विधानसभा अध्यक्ष व एक बार जिलाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रति लगन और मेहनत को देखते हुए युवा कांग्रेस के आला कमान ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि न होने के बावजूद भी आज युवा कांग्रेस में सेवा करने का अवसर मिल रहा है। युवा कांग्रेस ही एक ऐसा संगठन है जो कोरोना काल में आमजन के साथ खड़ा रहा। जरूरतमंद लोगों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। राहुल गांधी की सोच है कि नेता बनें और नेता चुनें। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश व आमजन की सेवा करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए युवा वर्ग आगे आएं और देशहित में संगठन को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed