फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Competition featuring powerful punches and excellent sporting skills concluded in Sohna.

Gurugram News: दमदार पंचों और बेहतरीन खेल कौशल के साथ सोहना में संपन्न हुई प्रतियोगिता

Mon, 12 Oct 2026 04:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Competition featuring powerful punches and excellent sporting skills concluded in Sohna.
चार दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को वितरित किए पदक
विज्ञापन

नंबर गेम - 700 खिलाड़ियों ने लिया था भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी स्थित आरबीएसएम पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 8 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक चली, जिसमें करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की गई थी। खिलाड़ियों ने दमदार पंचों, तकनीक और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। समापन समारोह में स्कूल के अध्यक्ष भागीरथ राघव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। राघव ने बताया कि खेलों से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने खेल व खिलाड़ियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इन्होंने जीते पदक
अंडर-14 के 32 किलोग्राम भार वर्ग में अनिमेष रावत ने स्वर्ण पदक जीता। विराट सिंह ने रजत पदक हासिल किया, जबकि दिव्य और हर्षित डबास ने कांस्य पदक प्राप्त किए। अंडर-17 के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षित ने स्वर्ण और विशाल ने रजत पदक जीता। देवांश यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया, वहीं अंडर-19 के 64 किलोग्राम भार वर्ग में नूरप्रीत ने स्वर्ण जीता। श्रीराम ने रजत पदक हासिल किया, इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed