{"_id":"6af60d5a51e94d80ad09600d","slug":"compared-to-children-only-6958-percent-of-women-took-the-pill-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107127-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बच्चों के मुकाबले 69.58 प्रतिशत ही महिलाओं ने खाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बच्चों के मुकाबले 69.58 प्रतिशत ही महिलाओं ने खाई गोली
विज्ञापन
फोटो
नंबर गेम - 19 नवंबर को होगा मॉप-अप राउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों और महिलाओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाईं गईं। हालांकि बच्चों के मुकाबले 20 से 24 वर्ष की आयु वर्ग की प्रजनन आयु वाली महिलाओं में अभियान का असर कम दिखा। जहां एक ओर करीब 5,58,100 बच्चों ने दवाई ली, वहीं, महिलाओं के मामले मं यह आंकड़ा केवल 69,020 ही रहा।
अभियान का उद्देश्य बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़ों से होने वाली समस्याओं से बचाना है। साथ ही उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में एक से 19 वर्ष तक के 6,38,547 बच्चों और किशोरों और 99,184 महिलाओं को दवा देने का लक्ष्य रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 19 नवंबर को मॉपअप राउंड होगा। इसके लिए स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से छूटे हुए लाभार्थियों तक पहुंच बनाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
जिले यह अभियान हर छह महीने में आयोजित किया जाता है। इसमें एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और महिलाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को इसकी आधी खुराक दी जाती है। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह गोली नहीं खानी चाहिए। जिले में एल्बेंडाजोल खिलाने का यह 20वां राउंड है। -डॉ. रश्मि बत्रा, उप सिविल सर्जन, गुरुग्राम