{"_id":"64fcb25bf0a8ce8d2c000ef8","slug":"company-worker-riding-a-scooter-dies-after-colliding-with-a-standing-canter-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-14008-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खड़े कैंटर से टकराने पर स्कूटी सवार कंपनी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खड़े कैंटर से टकराने पर स्कूटी सवार कंपनी कर्मी की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना एरिया में खड़े कैंटर से टकराने पर स्कूटी सवार कंपनी कर्मी की मौत हो गई। कैंटर एनएच-48 पर रात को इंडिकेटर दिए बिना ही खड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कैंटर चालक पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी राजेश ने कहा कि उसका भाई राकेश राम गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता था। वह कंपनी के काम से धारूहेड़ा से गुरुग्राम स्कूटी से आ रहा था। एनएच-48 पर बिनौला के निकट एक कैंटर इंडिकेटर दिए बिना रोड पर खड़ा था। अंधेरे में राकेश राम को कैंटर दिखाई नहीं दिया और उसकी स्कूटी पीछे से कैंटर में टकरा गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर को लेकर चालक फरार हो गया।