{"_id":"617d8406b3964e38ba3be3cb","slug":"company-worker-dispute-resolved-gurgaon-news-noi613405434","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी-श्रमिक विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी-श्रमिक विवाद सुलझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर। माइक्रोटेक फोर्जिंग्स मेें श्रमिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधक और कर्मचारी यूनियन के बीच समझौता हो गया है। सहायक श्रम आयुक्त गरीबदास कादियान की उपस्थिति में कंपनी प्रबंधन की तरफ से उपाध्यक्ष पंकज मगन, केएस यादव तथा कर्मचारी यूनियन की तरफ से प्रधान विमल कुमार महासचिव अजय कुमार, दीपक परिहार, संतोष पांडेय, राम बहादुर शुक्ला ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
वहीं एटक महासचिव अनिल पवार ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए। एटक यूनियन के महासचिव अजय कुमार ने बताया कि यह श्रमिकों की एकता और धैर्य की जीत है। नए समझौते के अनुसार अब श्रमिकों के वेतन में पिछले चार वर्ष में 10200 रुपये तथा बावल के नाम से 300 रुपये की स्पेशल बढ़ोतरी सहित कुल 10500 रुपये की सीधी बढ़ोतरी हो गई है।
कंपनी अपने श्रमिकों को दीपावली उपहार के अलावा बोनस भी प्रदान करेगी। कंपनी कर्मचारी की अकस्मात मृत्यु होने पर परिवार को 50000 रुपये की सहायता राशि भी प्रदान करेगी। इसके अलावा पहले के समझौते के अनुसार श्रमिकों को लोग सर्विस, वर्दी, जूते, हाजिरी भत्ता, दुर्घटना भत्ता, लोन आदि सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा।