{"_id":"6978ab17734c6bb27b01acd6","slug":"colors-of-different-genres-will-be-scattered-in-the-leisure-time-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78173-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फुरसत के पल में बिखरेंगे विभिन्न विधाओं के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फुरसत के पल में बिखरेंगे विभिन्न विधाओं के रंग
विज्ञापन
सेक्टर-29 स्थित ओपन एयर थियेटर में ओपन माइक और आर्टिस्ट मीट-अप कार्यक्रम होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित ओपन एयर थियेटर में 31 जनवरी को कलाग्राम की ओर से ओपन माइक और आर्टिस्ट मीट-अप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका नाम फुरसत के पल दिया गया है। इस कार्यक्रम में ओपन माइक परफॉर्मेंस के तहत कविता पाठ, कहानी पाठ, गायन, शायरी और कॉमेडी के कार्यक्रम होंगे। आर्टिस्ट मिट-अप कलाकारों के संवाद का एक कार्यक्रम है, जिसमें विभिन्न विधा के कलाकार एकत्र होकर परिचर्चा करेंगे। कलाग्राम का यह कार्यक्रम नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से हो रहा हैै।
थियेटर में चाय पर चर्चा कार्यक्रम का होता है आयोजन
सेक्टर-29 के ओपन एयर थियेटर में जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम शुरू हुए। कलाग्राम की निदेशक शिखा गुप्ता बताती हैं कि हर महीने पहले शनिवार को ओपन थियेटर में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में कलाकारों को बुलाते हैं। इसके अलावा विभिन्न दिवसों पर कार्यक्रम होते हैं। हमारी कोशिश है कि यहां पुराने और स्थापित कलाकारों के कार्यक्रम हों और नए कलाकारों को भी जगह मिले।