{"_id":"6630180bfe758ceb1302dc94","slug":"collision-between-e-rickshaw-and-car-one-dead-half-a-dozen-injured-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-30057-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ई-रिक्शा और कार में टक्कर, एक की मौत, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ई-रिक्शा और कार में टक्कर, एक की मौत, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण सोमवार शाम को द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से चार की हालत बेहद गंभीर है।
राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम को धनवापुर की तरफ से एक ई-रिक्शा चार सवारियों को लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते राजेंद्रा पार्क की तरफ जा रहा था। यह ई-रिक्शा द्वारका एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा में जा रहा था। जब यह दौलताबाद मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार इससे टकरा गई। बताया जा रहा है गलत दिशा में जा रहा ई-रिक्शा चालक सामने से आ रही गाड़ी को देखकर घबरा गया और वह रिक्शा को साइड नहीं कर सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा कई पलटियां खाते हुए दूर जा टूट गया और चालक व सवारियां भी सड़क पर दूर जा गिरी। पुलिस की माने तो इस घटना में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, ई रिक्शा में मौजूद चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, कार में भी तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं जिन्हें भी चोटें लगी हैं। इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।