{"_id":"69c82b5c34418d34e90a480d","slug":"collector-rate-proposals-for-2026-27-released-suggestions-invited-until-march-30-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83382-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कलेक्टर रेट 2026-27 के प्रस्ताव सार्वजनिक, 30 मार्च तक मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कलेक्टर रेट 2026-27 के प्रस्ताव सार्वजनिक, 30 मार्च तक मांगे सुझाव
विज्ञापन
कलेक्टर रेट 2026-27 के प्रस्ताव सार्वजनिक, 30 मार्च तक मांगे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रेट वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित दरों को सार्वजनिक कर दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार यह दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू की जानी हैं। उपायुक्त अजय कुमार के दिशा निर्देश पर तहसीलों व उप-तहसीलों से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड प्रेडिक्टिव प्रस्तावों को जिला की आधिकारिक वेबसाइट gurugram.gov.in पर अपलोड किया गया है, ताकि आमजन इन्हें देख सकें और अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकें। नागरिक 30 मार्च तक शाम 4:30 बजे तक अपने सुझाव संबंधित तहसील कार्यालय अथवा कमरा नंबर 212 एचआरए शाखा, द्वितीय तल, डीसी कार्यालय गुरुग्राम या ईमेल drogrg@ hry.nic.in के माध्यम से भेज सकते हैं।
.............समाप्त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रेट वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित दरों को सार्वजनिक कर दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार यह दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू की जानी हैं। उपायुक्त अजय कुमार के दिशा निर्देश पर तहसीलों व उप-तहसीलों से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड प्रेडिक्टिव प्रस्तावों को जिला की आधिकारिक वेबसाइट gurugram.gov.in पर अपलोड किया गया है, ताकि आमजन इन्हें देख सकें और अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकें। नागरिक 30 मार्च तक शाम 4:30 बजे तक अपने सुझाव संबंधित तहसील कार्यालय अथवा कमरा नंबर 212 एचआरए शाखा, द्वितीय तल, डीसी कार्यालय गुरुग्राम या ईमेल drogrg
.............समाप्त