फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CMO inspected the delivery of the woman on the floor

Gurugram News: फर्श पर महिला के प्रसव को लेकर सीएमओ ने किया निरीक्षण

Mon, 03 Jul 2023 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected the delivery of the woman on the floor
नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए सीएमओ। 
अपनी मर्जी से महिला पति के साथ टहलने के लिए थी निकली, नर्स व गार्ड पर गिरी गाज
विज्ञापन


मामले की चल रही है जांच और भी आ सकते हैं लपेटे में






अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में फर्श पर प्रसव मामले पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डा विरेन्द्र यादव ने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर महिला वार्ड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड में बड़े बदलाव के साथ स्टाफ नर्स व गार्ड पर भी संबंधित मामलों को लेकर नजर रखने के आदेश जारी किए है। पूरे मामले में इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला अपनी मर्जी से पति के साथ बाहर टहलने गई थी। वार्ड से बाहर निकलने के लिए नर्स और गार्ड को जिम्मेवार पाया गया है।


दो दिन पहले फर्श पर डिलीवरी मामले की जांच कराने से लेकर मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा मामले जांच अभी चल रही है। उन्होंने सुरक्षा गार्ड व नर्स पर कार्रवाई की बात कही। इसके अलावा भविष्य में सुधार संबंधी दुर्घटनाएं के लिए प्रसूति स्वागत कक्ष बनाने की बात कही। ताकि गंभीर हालत में उनकी वही डिलवरी कराई जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात एक गर्भवती महिला को अचानक लेबर पेन होने के फर्श पर ही प्रसव हो गया। बताया गया था कि जच्चा व बच्चा अब दोनो स्वस्थ्य हैं। उन्हे विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। सीएमओ डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला जांच के बाद अपनी मर्जी से पति के साथ घूम रही थी। उसी दौरान उसकी डिलीवरी हो गई। यह स्टाफ नर्स व गार्ड की लापरवाही है, जो उसे वार्ड से बाहर जाने दिया। उनकी इस लापरवाही को देखते हुए उन्हें तत्काल बदलने के आदेश जारी किए गए है। मौके पर प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. नरेश गर्ग, डीएमएस डॉ. नीरज यादव और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए सीएमओ। 

नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए सीएमओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed