{"_id":"6acf748ea11a1015340729c7","slug":"cm-flying-squad-raids-samples-collected-from-three-shops-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104232-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीएम फ्लाइंग के छापे, तीन दुकानों से लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीएम फ्लाइंग के छापे, तीन दुकानों से लिया सैंपल
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की छापेमारी से सोहना में हड़कंप, तीन दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए
-अनाज मंडी से कुट्टू का आटा, मिष्ठान भंडार से देसी घी और गोदाम से खोया बर्फी का नमूना जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को सोहना में तीन दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। कार्रवाई की सूचना फैलते ही कस्बे के दुकानदारों में हलचल मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर घूमते नजर आए।
टीम सुबह सोहना की अनाज मंडी स्थित गोयल किराना स्टोर पर पहुंची। यहां से कुट्टू के आटे का सैंपल लिया गया। इसके बाद टीम देवीलाल स्टेडियम के बाहर स्थित चावला मिष्ठान भंडार पहुंची। यहां से अरमान ब्रांड के देसी घी का नमूना लिया गया। टीम ने सैंपल को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अधिकारियों ने इंद्री मोड़ स्थित अग्रवाल स्वीट्स के गोदाम का निरीक्षण किया। यहां से करीब 150 किलोग्राम खोया बर्फी का सैंपल लिया गया। तीनों स्थानों से लिए गए नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा गया है।
रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई-
कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक सुनील कुमार, सतीश कुमार, डॉ. मनोज कुमार और अकाउंटेंट पूनम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग के डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सभी सैंपलों को सील कर प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर दुकानदारों में दिनभर चर्चा बनी रही।