{"_id":"630e4e2c887e146852322728","slug":"cm-action-gurgaon-news-noi667777595","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में तीन जगह छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में तीन जगह छापा
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को अलग-अलग तीन स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने बिना अनुमति पत्र लेकर केबल लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदने और फर्जी आधार कार्ड बनाने का भंडाफोड़ किया। इसके साथ ही विदेशी सिगरेट बेचने वाले को भी गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व नगर निगम की संयुक्त टीम ने सूरत नगर फेस-1 सेक्टर 104 दौलताबाद फ्लाईओवर के पास सत्यम टेलीकॉम की ओर से गड्ढा खोदकर वोडाफोन की फाइबर केबल डालते हुए चार लोगों को दबोचा है। मौके पर ट्रेंच लॉस मशीन (एचडीडी मशीन) खड़ी थी। नगर निगम से अनुमति लिए बिना ही यहां फाइबर केबल डालने का काम किया जा रहा था। इसके बाद राजेन्द्रा पार्क थाने में दिनेश चौहान व तीन अन्य के खिलाफ पीडीपीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
----
विदेशी सिगरेट के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार की रात को छापेमारी करके सेक्टर-15 पार्ट-2 में स्थित 32 एंड माइलस्टोन में ग्रीन लीफ पान शॉप से भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद की हैं। पुलिस टीम ने मौके से विदेशी सिगरेट की 691 डिब्बी और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की 112 डिब्बी जब्त की हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस टीम ने दुकान मालिक के साथ मौजूद कर्मचारियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान दिल्ली निवासी सुदीप, बिहार निवासी सत्य नारायण, संतोष व रमन कुमार के रूप में हुई।
----
फर्जी कागजात करते थे तैयार
मंगलवार शाम को हीरा नगर गली नंबर-4 में राम कम्युनिकेशन के नाम पर फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाने का भंडाफोड़ किया है। टीम मौके पर मिले कागजात को अपने कब्जे में लेकर छानबीन करने में जुटी है। दस्ते को पता चला है कि दुकानदार की ओर से अप्रवासी श्रमिकों से मोटी रकम लेकर फर्जी कागजात तैयार किए जाते थे। शिवा जी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम केेे ओर से अलग-अलग स्थानों पर मिली अनियमितता के आधार पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। - इन्द्रजीत यादव, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुरुग्राम।