फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleaned goods worth lakhs from the house by talking about father's accident

एक्सीडेंट की बात कह कर घर से लाखों की चोरी

Thu, 10 Feb 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cleaned goods worth lakhs from the house by talking about father's accident
गुरुग्राम। थाना शिवाजी नगर क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे बच्चे से उसके पिता का एक्सीडेंट हो जाने की बात कहकर घर में घुसा चोर लाखों रुपये की चोरी करके फरार हो गया। घटना के वक्त बच्चे की मां भी घर पर नहीं थी। वारदात के बाद चोर बच्चे के छोटे भाई को साथ ले गए, जिसे उसने थोड़ी दूरी पर छोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले चंदन 16 साल से गुरुग्राम में हैं और एक निजी कंपनी में काम करते हैं। इन दिनों वह लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। बुधवार शाम को करीब पांच बजे उनकी पत्नी बाजार में घर का सामान लेने के लिए गई थीं । इसी मौके का फायदा उठा कर एक स्कूटी पर सवार व्यक्ति आया और घर के बाहर खेल रहे चंदन के बच्चे से कहने लगा कि तुम्हारे पिता का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें कागजात की जरूरत है। बच्चा पिता के एक्सीडेंट होने की बात सुन कर डर गया। उसने घर में रखी अलमारी की चाभी उसको दे दी। इसके बाद चोर ने बड़ी आसानी से कागजात के साथ घर में रखे सोेने के सामान पर भी हाथ साफ कर दिया । वारदात को अंजाम देने के बाद भरोसा दिखाने के लिए चोर चंदन के छोटे बेटे को अपने साथ यह कहकर ले गया कि अस्पताल में पिता के पास लेकर जा रहा हूं। बड़े बेटे को घर का ध्यान रखने की बात कही। बाद में छोटे बेटे को घर के पास के ही तिकोना पार्क के पास छोड़ गया । जब पीड़ित की पत्नी घर पर पहुंची और पति को सब बताया, तब तक चोर बहुत दूर निकल चुका था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed