फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Clash between two groups; one youth injured.

Gurugram News: दो पक्षों में झगड़ा, एक युवक घायल

Thu, 02 Apr 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups; one youth injured.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नाथूपुर चौकी क्षेत्र में 22 मार्च को दो पक्षों के बीच झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। मामले से संबंधित एक वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच मारपीट हो रही है।
बिहार के मधुबनी निवासी रोशनलाल ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को छोटी-सी बात पर दुकानदारों के साथ बहस और मारपीट हुई। सिर में आठ टांके लगे हैं। आरोपियों ने उससे जबरन लिखित समझौता कराया, ताकि बाद में कोई कानूनी कार्रवाई न हो।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मारपीट मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और पीड़ित को कुछ रुपये देने पर सहमति बनी थी। रुपये नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। नाथूपुर चौकी प्रभारी पीएसआई पिंगाक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed