फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Clash between two groups in Nuh after Eid prayers

ईद की नमाज के बाद बवाल: नूंह में दो पक्षों में झड़प, 12 से अधिक लोग घायल; जमकर चले डंडे, देखें भिड़ंत का Video

Mon, 31 Mar 2025 04:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह Published by: विकास कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 04:39 PM IST
सार

हिंसा की शुरुआत तब हुई जब ईदगाह से नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहे एक समूह के लोगों का दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। 

विज्ञापन
Clash between two groups in Nuh after Eid prayers
ईद की नमाज के बाद नूंह में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद की नवाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर हरियाणा के नूंह स्थित तिरवाड़ा गांव में दो गुट आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत में करीब एक दर्जन से अधिक घायल हैं। घायलों को पुनहाना के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह 9 बजे की है। राशिद और साजिद नामक व्यक्तियों के समूहों के बीच पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ है। 

विज्ञापन

गांव में पुलिस तैनात
सूचना मिलने के बाद कई थानों की टीम गांव पहुंची और मामले के शांत कराया। अधिकारियों ने बताया कि शांति सुनिश्चित करने के लिए गांव में पुलिस की एक टीम तैनात की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ विवाद
हिंसा की शुरुआत तब हुई जब ईदगाह से नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहे एक समूह के लोगों का दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद हिंसा रुक गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

जल्द दर्ज होगी एफआईआर
पुलिस ने बताया कि राशिद और साजिद गुटों के बीच पुराना विवाद है, जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज किए जा चुके हैं। नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में तिरवाड़ा गांव में राशिद और साजिद गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें राशिद के पक्ष से मीरू और हाफिज और साजिद के पक्ष से खुर्शीद, आशमीन और नूर मोहम्मद घायल हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस टीमें मौके पर हैं और स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच चल रही है और जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed