फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CIA Sohna arrested 50-year-old accused for misdeed a 3 year old girl

दरिंदे ने फिर की दरिंदगी: गुरुग्राम में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद बदल लेता था ठिकाना

Wed, 24 Jul 2024 04:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 24 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम इलाके में चार महीने बाद पुलिस ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए वारदात को अंजाम देने के बादअ पना ठिकाना बदल लेता था। आरोपी पहले भी पांच वर्षीय बच्ची  से दुष्कर्म के मामले काट चुका है। 10 साल की सजा तथा दुष्कर्म के दो मामलों में वांछित था। 

विज्ञापन
CIA Sohna arrested 50-year-old accused for misdeed a 3 year old girl
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम से एक मासूम के साथ दरिंदगी की खौफनाक वारदात सामने आई है। महिला ने गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि महिला का पति एक ठेकेदार के पास काम करता है। ठेकेदार ने इनको गांव रिठोज में कमरा रहने के लिए दिया हुआ था। 25 अप्रैल 2024 को एक अन्य व्यक्ति ठेकेदार के यहां काम करने आया था। इसी रात को इनके कमरे के बाहर ही सोया था। जब रात को इसकी आंख खुली तो इसकी तीन वर्षीय बेटी कमरे में नहीं थी। जब इन्होंने देखा तो वह व्यक्ति भी कमरे के बाहर नहीं था। 

विज्ञापन

इन्होंने बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। 24 अप्रैल की सुबह इसकी बच्ची इनके कमरे से लगभग 300 मीटर दूर बेहोशी की हालत में मिली। इसकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। उस व्यक्ति ने इसकी बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की। शिकायत पर महिला थाना पूर्व, गुरुग्राम में पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस ने उपरोक्त अभियोग में आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उप-निरीक्षक सत्य प्रकाश, प्रभारी अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम व महिला निरीक्षक गीता, प्रबन्धक महिला थाना पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने उपरोक्त अभियोग में 50 हजार के ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अथक प्रयास किया। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस तकनीकी की सहायता से गुरुग्राम, दिल्ली, झांसी, पूना, रतलाम में रेड की। जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को  24 जुलाई 2024 को रतलाम मध्य-प्रदेश से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल हुई। 

विज्ञापन

आरोपी की पहचान रतन निवासी गांव बलिहारी जिला छतरपुर मध्य-प्रदेश) उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई, जिसे उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने  पीड़िता बच्ची के माता-पिता के सो जाने के बाद बच्ची को एकांत में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मार्च-2024 में थाना चंदला मध्य-प्रदेश के इलाके में छह वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। छह वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने की वारदात के अभियोग में भी यह वांछित था। आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि यह वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए दूसरे शहर में चला जाता था। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर वहां से किसी अन्य स्थान पर जाकर मजदूरी करने लगता। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने ठिकने बदलता रहता था। 

आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी वर्ष-2005 में अपने ही गांव की एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 10 वर्ष की सजा काट चुका है। जिसमें आरोपी सजा काट के वर्ष 2015 में जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed